महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

by TrendingNews Desk

औरंगाबाद में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है| जहां अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक बीस साल की लड़की अगवा किया और फिर उसके साथ रेप किया| मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| पीड़िता के मुताबिक 29 अप्रैल को पड़ोस की लड़की के सहारे विक्की से पहचान हुई। दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। पीड़िता को प्रखंड कार्यालय में प्रमाण पत्र बनाना था। 18 मई को आरोपी ने फोन कर प्रमाण पत्र ले जाने की बात कही। 19 को आरोपी ने पीड़िता को रफीगंज बुलाया और पोस्टआफिस गली स्थित एक घर में ले जाकर तेजाब फेंकने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के चार दोस्तों ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में युवक इंटरनेट पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे।
महिला थाना के थानाध्यक्ष बताया कि मामले में कांड संख्या दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य युवकों की पहचान की जा रही है|