विवादित बाबा राम रहीम के समर्थन में ट्वीट कर फंसे मीका सिंह

by TrendingNews Desk

बॉलीवुड गायक मीका सिंह का विवादों से नाता नहीं टूट रहा है। दरअसल मीका सिंह को गुरमीत राम रहीम के लिए ट्विटर पर अपना प्यार दिखाना भारी पड़ गया। उन्होंने साध्वी से रेप केस में आरोपी राम रहीम पर फैसला आने से पहले उनके समर्थन में एक ट्वीट कर डाला। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना होने लगी।

मीका ने ट्विटर पर लिखा था, ‘मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कोर्ट सही निर्णय लेगा’। मीका के इस ट्वीट के बाद लोग उनपर भड़क गए।गौरतलब है कि अभी हाल ही में मीका ने पाकिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था,जिससे उनके भारतीय प्रशंसक काफी नाराज थे।शिवसेना ने तो मुंबई में उनका शो नहीं होने की धमकी दे डाली थी।।