फिल्म ‘पद्मावती’ के बारे में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की प्रतिक्रिया…

by TrendingNews Desk

विवादों में चल रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर नेता-अभिनेताओं द्वारा लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। इसी बीच हाल ही में मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब जितने वाली हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मानुषी ने कहा है की, महिलाएं इस प्रकार की लड़ाई लड़ने में सक्षम हैं। मानुषी छिल्लर कहती है, ‘मुझे लगता है सभी हिंदुस्तानी महिलाओं में एक बात विद्यमान है और वह यह है कि हमें उस चीज के लिए नहीं सताया जा सकता जो हम हैं। हम हमारी चुनौतियों से सीधे मुकाबला करते हैं। मुझे लगता है इस मामले में भी ऐसा ही करना चाहिए कि हम जो हैं उसी के दम पर हमें इससे भी निपटना चाहिए। हमारे लिए कई सीमायें है और हम सोचते हैं कि यह समाज महिलाओं के लिए नहीं बना है। इसलिए हमें समाज से लड़ते हुए एक प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए, जिससे सभी को लगे कि आप भी अद्भुत चीजें कर सकती हैं।

 

फिल्म पहले 1 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन विवाद बढ़ता देख फिल्ममेकर्स ने रिलीज़ को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया है। फिल्म की मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण है जो पद्मावती की भूमिका में है, वही रणवीर सिंह अलाउदीन खिलजी और शाहिद कपूर रजा रतन सिंह की अहम भूमिका में हैं।

फिल्म को अब तक सिर्फ सर्वोच्य न्यायालय से राहत मिली है। कोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए विदेश में फिल्म की रिलीज को रोकने से इंकार कर दिया है। जिसके बाद अब विदेशों में फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

अब तक फिल्म ‘पद्मावती’ को मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,हरियाणा,राजस्थान,गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में बैन किया गया है।