पुल का सरकारी नाम किया खारिज! खुद रखा नाम

by TrendingNews Desk

आरजेडी के बड़हरा से विधायक सरोज यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं| इस बार उन्होंने खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए लगा दिया है एक विवादित पोस्टर| दरअसल बिहार सरकार ने दीघा-सोनपुर पुल का नाम जेपी पुल के रुप में और आरा-छपरा पुल को वीर कुंवर सिंह पुल के तौर पर अधिसूचित किया है| लेकिन आरा-छपरा पुल के उद्घाटन के पहले ही विधायक सरोज यादव ने उस पुल का नाम भिखारी ठाकुर सेतु घोषित कर दिया| और इसके लिए विधायक ने पोस्टर भी लगवा दिए|
विधायक की तरफ से समारोह स्थल पर लगा ये पोस्टर साफ-साफ देखने को मिला| राजद के विधायक सरोज यादव के ऐसा करने के पीछे क्या मंशा है, इसका पता नहीं लेकिन एक तरह से उन्होंने सरकार की तरफ से सेतु को दिए नाम वीर कुंवर सेतु को खारिज करने का काम किया है| आपको बता दें कि ये वही विधायक सरोज यादव हैं जो कुछ दिन पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ पटना में धरने पर बैठ गए थे| लालू की पार्टी राजद के इस विधायक के खिलाफ कुछ मामलों में पुलिस शिकायत भी दर्ज है|