बीजेपी कार्यलय बना अखाड़े का मैदान,कई घायल

by TrendingNews Desk

पटना में बीरचंद पटेल स्थित बीजेपी कार्यालय बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के लिए अखाड़े का मैदान बन गया| दोनें तरफ से कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर रोड़ेबाजी की और लाठियां भांजी| इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं| स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कई थानों की पुलिस बुलाई गई तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका| जानकारी के मुताबिक लाठी-डंडों से लैस राजद के करीब 250 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताों की पिटाई की और पथराव भी किया| इस हमले में भाजपा के 6 कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं| पथराव में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है,कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए| काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और कई थानों की पुलिस मंगाई गई तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया|
बताया जा रहा है कि मंगलवार को आयकर विभाग द्वारा हुई छापेमारी की कार्रवाई के बाद राजद कार्यकर्ता काफी गुस्से में हैं| और इसी गुस्से में आकर आज उन्होंने बीजेपी कार्यालय पर हमला बोल दिया। मिली जानकारी के मुताबिक राजद कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच पत्थर बाजी शुरू हुई उसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच मामले ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया।
पटना एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने की निंदा
भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि यह हमला राजद  के लोगों ने अपराध किया है। उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया है। हम इस मामले को कानून के दरवाजे पर ले जाएंगे। इसके साथ ही जनता की अदालत में भी जाएंगे।