8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी अभिनेत्री सोनम कपूर

by TrendingNews Desk

आखिरकार बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की तारीखों का ऐलान हो ही गया। सोनम अपने बॉय फ्रेंड आनंद आहूजा के साथ आठ मई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है।
कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। शादी 8 मई को मुंबई में होगी। हम गुजारिश करते हैं कि हमारे परिवारों की निजता का सम्मान किया जाए।

यह भी पढ़ें-झूम बराबर झूम बिहारी, यहां है 5 सुपरहिट भोजपुरी गानों की लिस्ट

बताते चले कि सोनम और आनंद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे। दोनों को अकसर साथ देखा जाता रहा है , हालांकि उन्होंने अपने संबंधों को लेकर कभी भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा था।
कौन हैं आनंद आहूजा-
सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दिल्ली के निवासी आनंद अहूजा एक बड़े बिजनेसमैन हैं।
गौरतलब है कि कपूर परिवार के लोगों ने शादी को लेकर अपनी-अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। जानकार बताते हैं कि कोरियोग्राफर फराह खान, सोनम की शादी के संगीता फंक्शजन की कोरियोग्राफी कर रही हैं। सोनम की चचेरी बहन जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के गाने पर डांस करेंगी, जबकि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ ‘माई नेम इस लखन’ पर डांस करते दिखेंगे।
बताते चले कि सोनम अब अपनी नयी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ’ में नजर आएंगी जो एक जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम के साथ-साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान, ‘अनारकली ऑफ आरा’ फेम स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य किरदारों में नजर आयेंगी। इस फिल्म का टेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया है,जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।