जन्मदिन विशेष ‘विवेक ओबरॉय’

by TrendingNews Desk
विवेक ओबेराय

मुंबई: अपनी बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता विवेक ओबरॉय का जन्म आज ही के दिन 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। विवेक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल से की है।  उसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अजमेर चले गये। फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन्हें भी एक्टिंग में दिलचस्पी थी। ऐक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए वे न्यूयॉर्क चले गए।
विवेक ओबरॉय की शादी प्रियंका अल्वा से हुई है।  उनके दो बच्चे हैं ,एक बेटा-विवान ओबरॉय और बेटी अमाया ओबरॉय।

विवेक ने अपने करियर की शुरुआत रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की थी।  इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आये थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।  विवेक को इस फिल्म के फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ नवोदित अभिनेता के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने रोड,डीएम जैसी फिल्मों में अभिनय किया।  वर्ष 2002 में विवेक शाद अली निर्देशित फिल्म साथिया में रानी मुखर्जी के अपोजिट नजर आये। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।  इसके बाद उनकी कॉमेडी फिल्म मस्ती भी बॉक्स-ऑफिस पर बेहद सफक फिल्म साबित हुई।  इस फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख,आफ़ताब शिवदासनी और लारा दत्ता नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने युवा और द किसना जैसी फ़िल्में की।  जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।
विवेक एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म शूट आउट ऐट लोखंडवाला में एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दिए।  इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय का उम्दा प्रदर्शन किया। साल 2013 में विवेक ने फिल्म कृष 3 में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और आलोचकों को अपना दीवाना बना लिया।
अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले विवेक आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं।।