जहीर खान ने मुंबई में रखी सगाई की पार्टी

by TrendingNews Desk
जहीर खान
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की सगाई का फंक्शन मंगलवार रात को मुंबई में हुआ। जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के कई स्टार्स शामिल हुए। बता दें कि इन दोनों ने पिछले महीने ही सोशल मीडिया पर अपने इंगेज होने की जानकारी सबको दी थी। लेकिन तब जहीर के IPL में व्यस्त होने की वजह से फंक्शन नहीं हो सका था, इसलिए अब ये सेरेमनी हुई।
जहीर खान
इस फंक्शन के दौरान कई सेलेब्स ने पहुंचकर कर नए कपल को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। इसके अलावे सचिन तेन्दुलकर, अंजलि तेन्दुलकर, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद कैफ, आशीष नेहरा आदि ने शिरकत की।