तो रणबीर कपूर अरेंज मैरिज करेंगे….

by TrendingNews Desk

खबर है कि रणबीर कपूर जल्द ही शादी कर सकते हैं। एक लीडिंग वेबसाइट ने दावा किया है कि उनकी शादी की बात लंदन के एक नामी के घर चल रही है। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर लड़की से मिलने लंदन भी गई थीं। हालांकि इस बारे में उन्होंने पब्लिकली कुछ कहा नहीं है। लेेकिन भीतरखान से खबर है कि लड़की उन्हें काफी पसंद भी आई है। दरअसल नीतू रणबीर के लिए ऐसी लड़की चाहती हैं, जो कम हाई-फाई और चकाचौंध से दूर रहने वाली हो।ऐसे में अब देखना है कि रणबीर की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब होती है। इससे पहले रणबीर के दीपिका,कैटरीना समेत कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर के चर्चे होते रहे हैं।।