झूम बराबर झूम बिहारी, यहां है 5 सुपरहिट भोजपुरी गानों की लिस्ट

by TrendingNews Desk

अगर आप गीत सुनने और गुनगुनाने के शौकीन हैं तो हमारा दावा है कि आज आप खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे। बिहार मीडिया डॉट कॉम ने अब तक आपको बिहार के खान-पान, पहनावे और बिहार की वर्षों पुरानी सभ्यता-संस्कृति से रुबरू कराता आया है।  आज का यह विशेष अंक बिहारी गानों के शौकीनों के लिए है। कहने की जरूरत नहीं है कि भोजपुरी भाषा की पहचान आज राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है। आप चाहे दुनिया में जहां कही भी रहें भोजपुरी की मिठास और इस मिठास में सराबोर बिहारी गाने जब कभी आपके कानों तक पहुंचती है आप खुद रोक नहीं पाते हैं। यूं तो ऐसे कई सारे बिहारी गाने हैं जिन्हें अक्सर सुनना आपको बेहद पसंद करते हैं। सच तो यह है कि सुपरहिट बिहारी गानों की यह लिस्ट इतनी बड़ी है की सभी को यहां सजो पाना मुमकिन नहीं है।

हम आपको लिए लाए हैं पांच वो सबसे बेहतरीन बिहारी गाने जिन्हें सुनने के बाद आपके पांव खुद-ब-खुद थिरकने लगेंगे। खास बात यह भी है कि ये गाने सिर्फ बिहार नहीं बल्कि वर्ल्ड फेमस हैं। अक्सर यह गानें शादी-विवाह के अवसरों के अलावा पार्टियों में भी बजाए जाते है। हर बिहारी इन गानों को ना सिर्फ हमेशा गुनगुनाता है बल्कि इन गानों को सुनने के बाद खुद के बिहारी होने पर उसे गर्व का एहसास भी होता है। तो अब आप भी बढ़ने दीजिए अपने दिल की धड़कनों को और कुछ पल के लिए भूल जाइये सारे टेंशनों को और मजा लीजिए इन सुपर-डुपर हिट भोजपुरी गानों का।

यह भी पढ़ें- धोती-कुर्ता, लंहगा से लेकर बिंदी तक, बिहार की पहचान हैं ये परिधान…

लगावे लू जब लिपस्टिक : इस गाने को भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह और इंदू सोनाली ने गाया है। बाद में इस मशहूर गाने को मनोज तिवारी ने भी गाया। पार्टी और शादियों में यह गाना सबसे ज्यादा बजाया जाता है।

बगल वाली जान मारे ली : यह गाना पार्टियों में डांसिग फ्लोर की शान है। खासकर लड़कों और युवाओं के बीच इस गाने का काफी क्रेज है।

सइयां जी दिलवा मांगे लें : यह गाना जब कभी पार्टियों में बजाया जाता है तो लड़कों और डांस पसंद युवाओं की आंखों की चमक बढ़ जाती है। दिल खोल कर युवा इस गाने का मजा लेते हैं।

यह भी पढ़ें – अनुसूचित जाति-जनजाति को मिला आरक्षण कोई नहीं छीन सकता: सीएम नीतीश

चोलिया के हूक राजा जी: कोई फर्क नहीं पड़ता की आप कहां बैठे हैं और क्या कर रहे हैं? आपके कानों तक सिर्फ इस गाने की धुन पहुंच जाए तो आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।

यह भी पढ़ें –कर्ज ना चुकाने के आरोप में कॉमेडियन राजपाल यादव को कोर्ट ने माना दोषी,हो सकती है सजा

फुलौरी बिना चटनी कइसे बनी: इस अद्भूत ‘चटनी’ सॉन्ग को यहां घर-घर में सुना जा सकता है।