वीकेंड के लिए ये हैं सबसे बेस्ट ट्रेक

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जिनके सामने विदेश के मनमोहक नजारे भी फीके हैं। यहां पर ऊंची- ऊंची पहाड़ियां और प्रकृति की वादियों में एक अजीब सा सुकून मिलता है। लेकिन अगर आप ट्रेकिंग के शौकिन हैं तो, आपके लिए विकल्प और बढ़ जाता है। आइए आज हम आपको बताएंगे की वो कौनसी जगाहें हैं जहां हम ट्रेकिंग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हॉलिडे पर जाने से पहले पढ़ें कोरोना को लेकर राज्यों के नियम

त्रियुंड ट्रेक:

हिमालय का त्रियुंड ट्रेक दिल्लीवालों की पहली पसंद है। त्रियुंड ट्रेक एक दिन में आसानी से पूरी की जा सकती है। यह ट्रेक मैक्लोडगंज के पास से शुरू होकर एक घने जंगलों में ले जाती है। यहां आप कांगड़ा वैली के अद्भुत नजारे देख सकते हैं। इसकी अधिकतम ऊंचाई है-9,760।

इसे भी पढ़ें: कम बजट में घूमना चाहते हैं विदेश तो ये डेस्टिनेशन रहेंगे आपके लिए एकदम परफेक्ट

भृगु लेक:

एडवेंचर के शौकीनों को हिमाचल के भृगु लेक बहुत पसंद आता है। ये लेक मनाली से ऊपरी पहाडियों में स्थित है। यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग ट्रेकिंग करने आते हैं। सबसे ज्यादा पर्यटक यहां दिल्ली से आते हैं। बर्फीले नजारों के बीच यहां ट्रेकिंग करने का अलग मजा है। इसकी अधिकतम ऊंचाई है- 14,100।

इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट!

नाग टिब्बा:

उत्तराखंड का नाग टिब्बा हर पर्यटक को पसंद आता है। यहां से हिमालय की ऊंची चोटियां देखने को मिलती है जिन्हें देखने का एक अलग ही मजा है। खास बात ये है कि जिन लोगों को ट्रेकिंग करने में मजा आता है उनके लिए ये जगह बहुत अच्छी है। घने जंगलों से घिरी और प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर नाग टिब्बा की पहाड़ियां आपको यहां बार-बार आने पर मजबूर कर देंगी। इसकी अधिकतम ऊंचाई है 9,915।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग जो हर साल महाशिवरात्रि पर मचाते हैं धूम

बिजली महादेव ट्रेक:

हिमाचल के कुल्लू में स्थित बिजली महादेव शंकर भगवान का बहुत पुराना मंदिर है। ये मंदिर अपने कई तरह के चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुत कम समय में ट्रेकिंग पूरी की जा सकती है। इसकी अधिकतन ऊंचाई: 8,060 फीट हैं।