‘लहरिया लूट ए राजा’ के अभिनेता पर रेप केस दर्ज

by TrendingNews Desk

फिल्मी दुनिया की स्याह कहानी अक्सर सामने आती रहती है। फिल्मी दुनिया में महिलाओं का शोषण हमेशा से ही बड़ा मुद्दा रहा है। अब एक बार फिर एक ऐसी ही कहानी उजागर हुई है। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मनोज पांडेय पर उनकी ही एक को-स्टार ने फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने मुंबई के चारकोप थाने में केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती वर्ष 2012 से मनोज पांडेय के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पांच साल तक साथ रहने के बाद युवती ने जब मनोज पर शादी करने का दबाव बनाया तो मनोज ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं इस अभिनेता ने दूसरी शादी भी कर ली। पीड़ित युवती का तो यह भी कहना है कि उसने मनोज के कहने पर अबॉर्शन भी कराया।

आपको बता दें कि मनोज पांडेय उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और पीड़ित युवती भी इसी राज्य से ताल्लुक रखती है। मनोज ने सौगंध गंगा मईया के, लाल चुनरिया वाली, कईसन पियवा के चरितर बा जैसी फिल्मे की हैं। जबकि पीड़ित युवती सिंगर बताई जा रही है। इस मामले में मनो के खिलाफ आईपीसी की धारा 395/17, 376, 317, 406, 506(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।