आरा में पावर हाउस, 2 अक्टूबर को स्टेशन विस्तारीकरण का शिलान्यास

by TrendingNews Desk

भोजपुर : जिले के आरा से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राज कुमार सिंह पद संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया।  वही आर के सिंह ने क्षेत्रवासियों को तोहफा देते हुए ऐलान किया कि आरा की जमीन से बिजली का उत्पादन किया जायेगा। जिससे शहरवासियो को निर्बाध बिजली मिलेगी| इसके लिए विभागीय अधिकारियों को ब्योरा जुटाने को कहा गया है। इस कार्य में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जायेगी। भोजपुर जिले में बंजर भूमि का बड़ा हिस्सा है। इस पर सोलर प्लांट सहजता से लगाया जा सकता है। इससे बिजली (अक्षय ऊर्जा) का उत्पादन किया जा सकेगा। पूरे देश में अभी 60-70 हजार मेगावाट अक्षय ऊर्जा का ही उत्पादन हो रहा है। 2022 तक इसे बढ़ाकर 1.75 लाख मेगावाट उत्पादन करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर सरकार कार्य कर रही है।

आर के सिंह ने बतलाया कि 2 अक्टूबर से आरा रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास किया जायेगा। नवंबर में इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास की बात भी सांसद ने कही।