बख्तियारपुर-खगड़िया फोरलेन का जल्द शुरु होगा काम!

by TrendingNews Desk

बख्तियारपुर और खगड़िया के बीच बनने वाले फोरलेन का काम जल्द  शुरु होने की संभावना है| इस फोरलेन के बनने में आने वाली बाधा लगभग दूर हो गई है| भू अर्जन की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा चुक है और किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है| इसी मसले पर पटना के डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने एनएचएआई को जल्द कार्य शुरु करने के बारे में  एक चिट्ठी भी लिखी है| डीएम ने बताया कि पटना-बख्तियारपुर फोरलेन का लाभ तभी आम जनता पूरी तरह से मिल पाएग जब खगड़िया तक फोरलेन सड़क बन जाए| इस फोरलेन सड़क के बन जाने के बाद बेगूसराय,खगड़िया, और कोसी क्षेत्र  की जनता के लिए पटना पहुंचना आसान हो जाएगा|

जिलाधिकारी ने बताया कि रोजना 1 करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों को भुगतान किया जा रहा है| पिछले तीन महीने में करीब 75 करोड़ रुपए का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है| फोरलेन के लिए पटना जिले के 46 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होना है| ये सभी गांव बाढ़ अनुमंडल के हैं| डीएम ने जानकारी दी है कि बाढ़ सीओ को ये निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित किसानों से मौके पर मिलकर जिन कागजातों की कमी है उसे पूरा कराएं और स्थल पर ही मामले को निपटाएं|उन्होंने बताया कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए ज्यादा संख्या में कर्मियों को लगाया गया है|