बाढ़ राहत के लिए महाराष्ट्र भाजपा से मिला चेक वायरल, तेजस्वी ने कसा तंज

by TrendingNews Desk
बीजेपी

बाढ़ राहत के लिए के लिए महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से मिली सहायता राशि को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चेक वायरल हुआ है। इस चेक में अंकों में मदद की राशि 1,25,00,000 यानी 1 करोड़ 25 लाख रुपये लिखी गई है, जबकि शब्दों में लिखी गई यह राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपए ही लिखी हुई है। इस चेक को शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया था। चेक को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद मुंबई गए और चेक स्वीकार किया। चेक सौंपे जाने को लेकर जो तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली गई, वह तस्वीर वायरल हो रही है। अब विपक्ष ने इस चेक को लेकर नीतीश सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है।

चेक में राशि की गड़बड़ी को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए इस चेक को ही फर्जी मदद बता दिया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तस्वीर को ट्वीट कर लिखा, “यह बहुत बड़ा फर्जी है।”

उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, “1,25,00,000 रुपये या 1,20,00,000 रुपये? भक्त कोई आइडिया?”

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, “महाराष्ट्र भाजपा द्वारा बाढ़ राहत के लिए बिहार को 1,25,00,000 रुपये की मदद दी गई है। राशि लिखने वाले से गड़बड़ी हुई है।