मीना कुमारी को गूगल का सम्मान, ऐसे किया याद

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। अजीब दास्तां हैं ये, चलते-चलते यूंही कोई मिल गया था, जैसे गानों पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली मीना कुमारी का आज 85 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। गूगल ने भी उन्हें याद किया, उनका डूडल बनाकर।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सिंगर मीका के घर हुई चोरी, पुलिस को है करीबी पर शक

फैंस आज भी करते हैं याद

करीब तीन दशकों तक बॉलीवुड पर राज करने वाली मीना कुमारी ने कई फिल्मों में कुछ ऐसा अभिनय किया था कि लोग उन्हें आज भी भुला नहीं पाए हैं। फिल्म ‘साहब बीवी और गुलाम’ के गीत ‘न जाओ सैयां छुड़ाके बैयां..’ के लिए फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने छोड़ी भारत, कटरीना को मिला मौका, बनेगी सलमान के साथ जोड़ी

उनके गाने लोगों की जुबान पर आज भी हैं, हर कोई मीना कुमारी की तरह एक्टिंग करना चाहता है। क्योंकि उनकी छवि लोगों को काफी पसंद थी। शांत स्वभाव के साथ काम करना लोगों को काफी पसंद था।

इसे भी पढ़ें: विघा बालन का बेबी बंप वीडियो वायरल, फैंस ने किए यह कमेंट