2019: फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित ‘अमेरिका की सबसे अमीर स्वनिर्मित महिलायें

by Madhvi Bansal
Forbs

अमेरिकी बिज़नेस पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी 2019 की अमेरिका की स्वनिर्मित महिलाओं की लिस्ट में तीन भारतीय मूल की महिलाओं ने भी अपनी जगह बनायीं है। भारतीय मूल की 58 वर्षीया जयश्री उल्लाल इस लिस्ट में 18 वे स्थान पर हैं। जयश्री उल्लाल एरिस्टा नेटवर्क्स जो की एक कंप्यूटर नेटवर्क फर्म की 2008 से 2018 तक सी. ई. ओ. रह चुकी हैं। 2018 के अनुसार जयश्री की कुल आय 1.4 बिलियन डॉलर है।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बनी सबसे बनी चुनौतीअमरनाथ यात्रा की सुरक्षा बनी सबसे बनी चुनौती

भारतीय मूल की दूसरी महिला नीरजा सेठी है। ये इस लिस्ट में 23 वे स्थान पर हैं। नीरजा आई टी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की सह-संस्थापक रह चुकी है। इन्होंने यह कंपनी अपने पति के साथ स्थापित की थी। सन् 2018 में यह सिंटेल कंपनी फ्रेंच आई. टी. फर्म ऑटोस एस ई  द्वारा 3.4 बिलियन डॉलर में ख़रीद ली गयी थी और नीरजा को अपने हिस्से के 510 मिलियन डॉलर मिले थे। 2018 के अनुसार नीरजा सेठी की कुल आय 1.1 बिलियन डॉलर है।

भारतीय मूल की तीसरी महिला नेहा नारखेडे हैं। 34 वर्षीया नेहा इस लिस्ट में 60 वे स्थान पर हैं। नेहा ,डाटा टेक्नोलॉजी कंपनी कोन्फ़्लुएंट की सह-संस्थापक और चीफ़ टेक्नोलॉजी अफ़सर हैं । आज के समय में इस कंपनी की कीमत 2.5 बिलियन डॉलर है ।

इसे भी पढ़ें: चमकी बुखार ने अब तक ली 112 बच्चों की जान

फोर्ब्स पत्रिका की स्वनिर्मित महिलाओं की लिस्ट में डायेन हेंड्रिक्स अपनी कुल आय 7 बिलियन डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। डायेन हेंड्रिक्स ए.बी.सी कंपनी की चेयरपर्सन हैं। यह कंपनी अमेरिका की सबसे बड़ी व्होल सेल डिस्ट्रीब्यूटर है।

दूसरे स्थान पर मेग व्हिटमैन  है जिनकी कुल आय 3.8 बिलियन डॉलर है। ये ईबे और हेवलेट पैकार्ड कंपनी की सी. ई. ओ. भी रह चुकी हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में मीडिया पर्सनालिटी ओपराह विन्फरी अपनी कुल आय 2.6 बिलियन के साथ 10 वे स्थान पर हैं।

मॉडल, और काइली कॉस्मेटिक्स की मालिक 23 वर्षीया काइली जेनर इस लिस्ट में 23 वे स्थान पर है काइली की कुल आय 1 बिलियन डॉलर है और ये अब तक की सबसे कम आयु की स्वनिर्मित अमीर महिला हैं। पॉप गायिका रिहाना इस लिस्ट में 36 वे और मैडोना इस लिस्ट में 39 वे स्थान पर हैं। सोशल मीडिया क्वीन, रियलिटी टी.वी शो स्टार किम कार्दशियन 370 मिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में 52 वे स्थान पर हैं। इस लिस्ट के सबसे आख़िरी स्थान , 80 वे पर टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स हैं जिनकी कुल आय 225 मिलियन डॉलर है ।