नालंदा बस हादसे की जांच शुरु,फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची

by TrendingNews Desk

नालंदा जिले में गुरुवार को हुई दर्दनाक बस हादसे के बाद बस में आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है| इसी संबंध में फोरेंसिंक टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए हरनौत पहुंच गई है| इस हादसे में करीब दस लोगों की मौत की बात सामने आ रही है| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना के बाद गहरा शोक जताया था और घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा देने का एलान किया था| इस घटना में मारे गए लोगों में वयस्कों के साथ-साथ बच्चे भी शामिल हैं|
वहीं प्रशासन ने सहायता और सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, आपदा प्रबंधन विभाग का नंबर है-9939978075, हरनौत बीडीओ 9431818033, हरनौत सीओ- 8544412693है।
इस नंबर पर दुर्घटना से संबंधित कोई भी जानकारी ली जा सकती है और सूचनाएं दी जा सकती हैं। वहीं दुर्घटना के बारे में घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतकों की संख्या ज्यादा है। घायलों का इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर इमर्जेंसी दरवाजा वक्त पर खुल जाता तो कुछ लोगों को बचाया जा सकता था।
इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएम ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
इस घटना को लेकर लोगों ने हरनौत में जमकर बवाल किया। बस में आग लगने के आधा घंटे के बाद पुलिस पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और कई पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी भी की|