सीबीएसई 10वीं रिजल्ट- दिल्ली से आगे रहा पटना रीजन

by TrendingNews Desk

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में देशभर में पटना रीजन का पांचवा स्थान रहा है| इस बार पटना रीजन एक पायदान नीचे आ गया है| हालांकि पटना पटना रीजन दिल्ली से आगे रहा है| पटना के पीरक्षार्थियों की सफलात का प्रतिशत 95.50 रहा है| पिछली बार पटना रीजन में 98.10 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी| पिछली बार पटना रीजन का स्थान देशभर में चौथा रहा था| दिल्ली का पास फीसदी 78.09 रहा  इस तरह देखा जाए तो पटना दिल्ली से 17.4 फीसदी आगे रहा| सीबीएसई के अनुसार देशभर में पहला स्थान तिरुअनंतपुरम का रहा है| यहां के छात्रों की सफलता का प्रतिशत 99.85 रहा| दूसरे स्थान पर चेन्नई रीजन रहा यहां के छात्रों की सफलता का प्रतिशत 99.62 रहा है| इलाहाबाद तीसरे स्थान पर रहा|

सीबीएसई के देशभर में  कुल 11 रीजन हैं| देशभर में दसवीं की सफलता प्राप्त करने वाले कुल छात्रों का प्रतिशत 90.95 रहा है| पिछले साल 96.21 फीसदी छात्र सफल हुए थे| इस लिहाज से राष्ट्रीय स्तर पर इस बार नतीजों में पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई|