7 दिसम्बर से सभी जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे CM नीतीश

by TrendingNews Desk
बिहार सरकार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 दिसम्बर से अपने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए राज्यभर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य के विभिन्न जिलों में सरकार की योजनाओं का धरातल पर समीक्षा करेंगे। इस बाबत मुख्यमंत्री की प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा कार्यक्रम के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने सभी संबंधित विभागों, जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों के अलावा प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक को संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें-रौब दिखाने की मानसिकता है ज्यादा सुरक्षा की मांग: CM

इस दौरान मुख्यमंत्री अपने सात निश्चय,बाल विवाह,शराबबंदी,दहेजबंदी समेत कई योजनाओं की स्वयं जनता के बीच जाकर समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री बिहार लोक शिकायत निवारण कानून का क्रियान्वयन, बिहार लोक सेवा अधिकार कानून के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। इस विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों को संबोधित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री की यात्रा की शुरुआत 7 दिसम्बर से पूर्वी चंपारण से होगी। सात दिसंबर से शुरू हुई यह यात्रा 18 जनवरी तक जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री की समीक्षा यात्रा कार्यक्रम-

7 से 8 दिसम्बर- पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण
13 से 16 दिसम्बर- सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली
20 से 22 दिसम्बर- बांका, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार
27 से 29 दिसम्बर- जमुई, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय और नालंदा
4 से 6 जनवरी- मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया और बेगूसराय
10 से 13 जनवरी- गोपालगंज, सिवान, छपरा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास
16 से 18 जनवरी- नवादा, गया, औरंगाबाद और जहानाबाद