क्या आखिर ढूंढ ली गई है करॉना वायरस की दवा?

by Mahima Bhatnagar
Cornovirus

नई दिल्ली। चीन में फैले हुए जानलेवा वायरस करॉना ने ना जाने अब तक कितने लोगों की जान ली है। ये वायरस इतना ज्यादा फैल गया है कि, चीन लोगों को इससे बचाने के लिए लगातार इलाज ढूंढ ही रहा था, कि इसी बीच एक अच्छी खबर ये है कि, इस वायरस का इलाज ढूंढ लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: क्या होता है करॉना वायरस, वायरस से जुड़ी 10 बातें जाने यहां

करॉना का मिला इलाज


जिस वायरस ने लोगों को खौफ की जिंदगी जीने पर मजबूर कर दिया था। उनके लिए ये खबर दोबारा जिंदगी मिलने के बराबर है। क्योंकि आखिर इस वायरस का इलाज जो मिल गया है। जैसे ही इसका पता चला हर किसी ने सुकून की सांस ली। क्योंकि ऐसी खबर है कि इस वायरस के कारण चीन में अबतक 1770 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इलाज के बाद 1425 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक देश में कुल 70 हजार 548 करॉना वायरस से पीड़ित लोगों की पुष्टी हुई है।

बता दें कि, जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, चीन में सिर्फ रविवार को इस खतरनाक वायरस ने 105 लोगों की जान ले ली जबकि 2 हजार से ज्यादा इस वायरस से संक्रमित नए लोगों की पहचान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: देशद्रोह मामले में पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा

पड़ोसी देशो में भी देखा गया था वायरस का असर

जितनी तेजी से ये वायरस फैल रहा था, उतनी ही तेजी से लोगों के दिलों में खौफ पैदा हो रहा था। जिसका असर चीन में ही नहीं बल्कि पड़ोसी देशों में भी देखने को मिल रहा है। जैसे- भारत ये वायरस भारत में ना आ पाए इसके लिए सारी तैयारियां कर ली थी। जो भी व्यक्ति चीन से आ रहा है उनकी पहले इलाज कराई जा रही थी, उसके बाद उन्हें आगे जाने दिया जा रहा था। अब भी यही हो रहा है, क्योंकि इस वायरस ने फैलना नहीं छोड़ा है।

इसे भी पढ़ें: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया चंद्रयान-2, चांद पर बजेगा भारत का डंका