कोरोना वायरस: भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है भारी?

by Mahima Bhatnagar
Indian economy

चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में खौफ पैदा कर दिया है। ये खौफ लोगों के जहन में इतना ज्यादा बढ़ गया है कि, वो अपने घर से बाहर निकलने के बारे में भी कई बार सोच रहे हैं। इतना ही नहीं अब ये वायरस चीन से फैलता हुआ और देशो में भी आ गया है। उनसे से एक है भारत यहां पर भी कोरोनो के कई मामले पॉजिटिव आए हैं। जिसके कारण लोगों को और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता है।

अर्थव्यवस्था में देखी गई गिरावट

मिली जानकारी के मुताबिक चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगर यहां की अर्थव्यस्था में गिरावट आई तो इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिलेगा। जिसके कारण विकास दर को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। भारत भी अपने गिरते विकास दर से चिंतित है। ऐसे में ग्लोबल स्लो डाउन का असर यहां भी देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आखिर ढूंढ ली गई है करॉना वायरस की दवा?

सार्स महामारी से हुआ था बड़ा आर्थिक नुकसान
इसके पहले भी महामारी फैलने की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो चुकी है। 2002-2003 में चीन में सीवियर एक्यूट रेसपेरेट्री सिंड्रोम यानी सार्स ने भयानक कहर बरपाया था। चीन की अर्थव्यवस्था पर इसका बड़ा बुरा असर पड़ा था।

coronavirus

एक आंकड़े के मुताबिक सार्स महामारी की वजह से चीन का विकास दर 1.1 से लेकर 2.6 पॉइंट तक प्रभावित हुआ थाय़ कोरोना वायरस अगर सार्स जितनी बड़ी महामारी साबित होती है तो चीन एक बार फिर संकट में घिर सकता है। 2002-03 के वक्त दुनिया की अर्थव्यवस्था एकदूसरे पर उतना निर्भर नहीं थी, जितना आज है। अगर आज उस वक्त जैसे हालात पैदा होते हैं और चीन की विकास दर उस हद तक प्रभावित होती है तो दुनिया पर भी इसका उतना ही नकारात्मक असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: देशद्रोह मामले में पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा

चीन के शेयर बाजार पर पड़ा असरचीन में कोरोना वायरस का नकारात्मक असर दिखना शुरू भी हो गया है। चीन के शेयर बाजार इससे प्रभावित हुए हैं। चीन के शेन्जेन और शंघाई स्टॉक मार्केट में 3.52 और 2.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। चीन में नए साल की छुट्टियां मनाई जा रही है। अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को कम करने के लिए अगले सोमवार तक के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान पहुंचाएगा कोरोना वायरस
अभी पूरे तौर पर ये नहीं बताया जा रहा है कि चीन की अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस की वजह से कितना प्रभावित होगी। लेकिन मोटे तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से वायरस फैल रहा है। इसकी वजह से चीन की विकास दर 0.5 से लेकर 1 फीसदी तक प्रभावित हो सकती है। अगर 1 फीसदी का भी नुकसान होता है तो ये करीब 136 बिलियन डॉलर के करीब होगी। ये बहुत बड़ा नुकसान होगा।

इसे भी पढ़ें: क्या होता है करॉना वायरस, वायरस से जुड़ी 10 बातें जाने यहां