क्यों-कब और किस तरह मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, पढ़ें यहां

by Mahima Bhatnagar
republic day

नई दिल्ली। भारत में गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन पुरे देश में सरकारी अवकाश घोषित होता है। इस दिन को लेकर कई लोगों के मन में कई सवाल आते हैं। जैसे गणतंत्र दिवस क्या है? ये क्यों मनाया जाता है आदि। आज हम आपके इन सभी सवालों के जवाब यहां देंगे।

गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है 26 जनवरी के दिन का ही क्यों किया गया चयन?

भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया था। जबकि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था। इसी उपलक्ष में हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास किया था।

इसे भी पढ़ें: बहादुरी दिखाने वाले ये बच्चे जो होंगे राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या अंतर है?
गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत गणतंत्र देश देश बना था। गणतंत्र दिवस के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत को अंग्रेजी की लंबी गुलामी से आजादी मिली थी। इसलिए हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

इस साल हम कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं?
भारत ने पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया था। इस हिसाब से 2020 में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव 2020: इंदिरा गांधी और मोदी की रणनीति की राह पर चलते दिखाई दिए केजरीवाल

तो इन बातों का आप भी रखें ध्यान की, किस दिन लागू हुआ था संविधान। ये दिन कैसे मनाया जाता है। परेड क्यों निकाली जाती है। इन सभी सवालों के जवाब का रखें खास ख्याल।