कोरोना गाइडलाइंस: इन राज्यों में लग सकती है होली पर रोक

by Mahima Bhatnagar
Corona guideline Holi celebration

नई दिल्ली। कोविड-19 के चलते एक बार फिर लोगों को घरों के भीतर होली मनानी पड़ेगी। कई राज्‍यों ने अपने यहां पब्लिक प्‍लेसेज पर होली खेलने पर रोक लगा दी है। दिल्‍ली में किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। मुंबई और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही नियम बनाए गए है। बिहार में होली मिलन समारोह नहीं हो पाएंगे तो मध्‍य प्रदेश में भी लोगों से घर के भीतर होली मनाने की अपील हो रही है। देशभर में होली पर राज्‍यों ने क्‍या गाइडलाइंस जारी की हैं, आइए जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोविड का खौफ करेगा होली के रंग को फीका?

दिल्‍ली में त्‍योहारों को लेकर नई गाइडलाइंस

  • राजधानी दिल्‍ली में होली, नवरात्रि, शब-ए-बारात समेत अन्‍य त्‍योहारों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे। यानी इकट्ठा होकर होली खेलने की इजाजत नहीं है।
  • दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है।
    किसी भी सार्वजनिक स्‍थान, पार्क, मार्किट या धार्मिक स्‍थान पर सार्वजनिक उत्‍सव आयोजित करने पर रोक रहेगी।
  • ट्रेनों, बसों और विमानों में भी सख्‍ती बढ़ा दी जाएगी। मास्‍क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्‍टेंटिंग के नियमों का सख्‍ती से पालन होगा।
  • कोरोना के ज्‍यादा केसलोड वाले राज्‍यों से आने वालों का कोविड टेस्‍ट होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दिल्‍ली में एंट्री मिलेगी। पॉजिटिव होने पर क्‍वारंटीन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: तो क्या भारत में भी लगेगी कोविशील्ड पर रोक?

चंडीगढ़ में भी सरेआम नहीं मना सकेंगे होली

  • चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को होली से जुड़े सभी समारोहों पर रोक का आदेश जारी किया है। यानी होली मिलन समारोह नहीं हो पाएंगे।
  • क्‍लब्‍स, होटलों और रेस्‍तरां में होली पर कोई गैदरिंग नहीं होगी। उन्‍हें अपनी सीटिंग कैपेसिटी के 50% पर ऑपरेट करने को कहा गया है।
  • किसी मेला/प्रदर्शनी की इजाजत नहीं होगी।
  • पॉलिटिकल, सोशल गैदरिंग्‍स के अलावा शादियों के लिए भी डेप्‍युटी कमिश्‍नर से अनुमति जरूरी होगी।

मुंबई में भी होली फंक्‍शंस पर लगी रोक

  • बीएमसी ने सभी प्राइवेट (घरेलू सोसायटीज के भीतर) और पब्लिक प्‍लेसेज पर होली सेलिब्रेट करने पर रोक लगा दी है।
  • होलिका दहन और रंग पंचमी आपको घर के भीतर ही खेलनी पड़ेगी। पालघर जिला प्रशासन ने भी ऐसे ही प्रतिबंध लागू किए हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो सकता है कोरोना?

​उत्‍तर प्रदेश सरकार ने भी जारी की गाइडलाइंस

  • यूपी सरकार ने सीनियर सिटि‍जंस और खतरे वाले ग्रुप्‍स को होली मनाने से बचने को कहा है।
  • बिना प्रशासन की अनुमति के किसी जुलूस या समारोह की इजाजत नहीं होगी।
  • हाई केसेज वाले राज्‍यों से आने वालों की कोविड टेस्टिंग होगी।
  • 24 से 31 मार्च के बीच आठवीं तक स्‍कूलों में होली की छुट्टी रहेगी।

ओडिशा में भी होली सेलिब्रेशंस पर होगी रोक

  • ओडिशा सरकार ने भी इस साल होली से जुड़े समारोहों पर रोक लगा दी है।
  • पब्लिक प्‍लेसेज पर होली नहीं खेल सकेंगे। घरों में होली खेलने पर कोई रोक नहीं है।
  • धार्मिक और सांस्‍कृतिक समारोहों की अनुमति नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: इन एशियाई देशों में टीके की देरी के पीछे क्या है कारण?

एमपी, बिहार में भी घरों के भीतर मनेगी होली

  • मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से घरों के भीतर होली मनाने की अपील की है।
  • होली के मौके पर कोई मेला नहीं होगा।
  • किसी भी फंक्‍शन में 20 से ज्‍यादा लोग नहीं जुट सकेंगे।
  • मास्‍क को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • राज्‍य के स्‍कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद हैं।
  • बिहार सरकार ने होली मिलन समारोहों पर रोक लगा दी है।
  • दूसरे राज्‍यों से आने वालों की एयरपोर्ट्स और रेलवे स्‍टेशंस पर जांच की जाएगी।
  • पाबंदियों के बीच मनेगी होली, घाटों पर धारा 144 लगेगी

इसे भी पढ़ें: बाइडेन सरकार ने बताई अमेरिका के लिए भारत की क्या है अहमियत