कोविड अपडेट : देश के इन राज्यों में हुई वैक्सीन की किल्लत

by Mahima Bhatnagar
कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलो ने अब लोगों का बाहर निकलना बेहाल कर दिया है। ये खबर ना जाने आपने कितनी बार सुनी होगी। लेकिन इस समय कोरोना वैक्सीन ने हर किसी को हिला कर रखा हुआ है। खबर है कि, देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां वैक्सीन की कमी दिखाई दे रही है। जिसके कारण वहां पैनिक क्रिएट हो रहा है। किसी राज्य में 1 दिन का तो कही 4 से 5 दिना का स्टॉक ही बाकी है जिसके कारण वहां वैक्सीन को लेकर पैनिक क्रिएट हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर ओडिशा में देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें: पार्टी में जाने के ल‍िए बेताब हुए तैमूर, दौड़कर ग्लास गेट पर दे मारा स‍िर

वैक्सीन की कमी

देश के अलग-अलग राज्यों से वैक्सीन की कमी की खबर सामने आ रही है। जिसमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा ओडिशा के हालात खराब हैं। हालात इतने खराब हैं कि ओडिशा में वैक्सीन की कमी के कारण 1400 में से 700 वैक्सीनेशन सेंटर्स को बंद करना पड़ा। अब राज्य के स्वास्थय स्वास्थ्य मंत्री ने इसको लेकर केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी है।

इसे भी पढ़ें: सीएए से किसान आंदोलन तक… हर मुद्दे पर बोले तापसी-अनुराग

ओ़डिशा के मंत्री मुताबिक अभी उनके पास 5.34 डोज हैं, उनके राज्य में हर दिन ढाई लाख डोज यानि दो दिन में ये स्टॉक खत्म हो जाएगा। हमने केंद्र से मांग की है कि, कम से कम 25 लाख डोज जल्द से जल्द भेजी जाए।

ओडिशा में वैक्सीनेशन के इन्चार्ज बिजया पानिगढ़ी का कहना है कि पहले वैक्सीन की कमी के कारण 400 सेंटर्स बंद किए गए, अब ये संख्या 700 पहुंच गई है। बुधवार को 2 लाख लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा था, लेकिन हम 1.10 लाख टीके ही लगा पाए। ओडिशा के कई जिले तो ऐसे हैं, जहां पूरी तरह से वैक्सीनेशन ठप हो गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: देश में हो रही है केस में बढ़ोतरी

झारखंड-महाराष्ट्र में उठे सवाल

वैक्सीन की कमी को लेकर पहले ही महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में बहस चल रही है, महाराष्ट्र सरकार का कहना है, कि उनके पास सिर्फ तीन का स्टॉक ही बाकी है। अब जो केंद्र ने डोज भेजी हैं वो कम हैं, जिसके कारण कुछ ही लोगों को ये वैक्सीन लग पाएगी। हालांकि, राज्य सरकार के दावों से इतर केंद्र की ओर से कहा गया है कि हर राज्य को वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में दी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी बीते दिन कहा था, कि किसी भी राज्य को वैक्सीन की कमी नहीं आने दी जाएगी।