वकीलों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का प्रदर्शन, इस मांग के लिए उठी आवाज

by Mahima Bhatnagar
Police

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर हुई वकीलों और दिल्ली पुलिस की भिड़ंत का मामला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज सुबह उस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के जवान भारी संख्या में दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर इक्कट्ठे हुए, और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस के जवानों ने वकीलों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। क्योंकि उन्हें लगातार डर बना हुआ है कि, कहीं उनपर ऐसे हमले दोबारा ना हो जाए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आज से ऑड-ईवन रिटर्न, इस नंबर की कार चलाने पर लगेगा इतने का जुर्माना

हड़ताल पर वकील

इस मामले के बिगड़ते ही न्याय व्यवस्था भी पूरी तरह बदल गई है। दिल्ली के सभी जिला अदालतों के वकील हड़ताल पर हैं। किसी भी कोर्ट में जज के सामने वकील न तो खुद पेश हो रहे हैं, और न ही मुवक्किल को कोर्ट परिसर के अंदर जाने दे रहे हैं।

वकील इस मांग को लेकर जिद पर अड़े हैं कि, जिन पुलिसवालों ने तीस हजारी कोर्ट में वकीलों पर हमला किया उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट में इस हड़ताल का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई जारी है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में ऑड-ईवन इज बैक, सरकार की तैयारियां हुई पूरी

किस मांग पर अड़े जवान

प्रदर्शन कर रहे जवानों का कहना है कि, हमारे साथ जो ज्यादती हुई है वो गलत है। उन्होंने कहा कि, हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और अपनी बात रखेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि, इस मामले के बाद अब हमे वर्दी पहनने से भी डर लगता है। ऐसा लगता है कि, कही वर्दी देखकर वकील पुलिस को पीटना शुरू ना कर दें।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित हुआ गाजियाबाद, हवा में जहर 500 के पार

जवानों ने कहा कि, हमारे साथ सही तरह से व्यवहार होना चाहिए और हमारे साथ गलत व्यवहार करने वालो को सजा होनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे एक जवान ने कहा कि, पिछले तीन दिनों से वकील लगातार पुलिस और आम लोगों के खिलाफ गलत बर्ताव कर रहे हैं, और सीनियर कुछ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।