पुल पर चलें संभलकर,नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना!

by TrendingNews Desk

दीघा-सोनपुर पुल पर चलने वाले लोग जरा संभलकर चलें! अगर आपकी गाड़ी की स्पीड तय सीमा से ज्यादा हुई तो आपको भरना पड़ सकता है जुर्माना| जी हां रफ्तार के शौकीनों के लिए यह निश्चित ही बुरी खबर है| इस पुल पर गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होगी| सोनपुर -दीघा पुल पर वाहनों की गति सीमा पर ब्रेक लगा दिया गया है| इस पुल पर 40 किलोमीटर प्रतिघंटा ही अधिकतम स्पीड होगी| वहीं इस पुल पर अभी केवल छोटे और हल्के वाहन ही चलेंगे जिनमें कार,एंबुलेंस और बाइक होगी| वाहनों की गति पर काबू रखने के लिए पुल पर कई सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं| पुल पर सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम किया जा रहा है पुल के दोनों तरफ पुलिस चौकी खोली जाएगी|
इस पुल पर चलने वाली गाड़ियां एक दूसरे को ओवरटेक नहीं कर सकती हैं अगर ओवरटेक करते पाया गया तो पुल के दोनों तरफ मौजूद पुलिस उन्हें पकड़ सकती है|