अपराधियों ने दी जज को धमकी!

by TrendingNews Desk

मधुबनी में अपराध पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है| मासूम नैंसी की हत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है| बाइक सवार अपराधियों ने जिले में तैनात जज को धमकी दी है| जानकारी के मुताबिक प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी को बदमाशों ने शुक्रवार को धमकी दी है| इस मामले की टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है| बताया जा रहा है कि उस समय मजिस्ट्रेट घर से कोर्ट जा रहे थे| रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पहले तो इनकी गाड़ी में धक्का मारा और धमकी देते हुए फरार हो गये|
बहरहाल न्यायालय के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को धमकी मिलना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है| उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर मामले की जांच शुरु कर दी है| अधिवक्ता संघ ने घटना की कड़ी निंदा की है और शीघ्र कार्रवाई की पुलिस से मांग की है|