कोरोना ने पकड़ी रफ्तार 13 दिन में सामने आए 900 से ज्यादा मामले

by Mahima Bhatnagar
Coronavirus

नई दिल्ली। कोरोना वायरस जो लोगों की जिंदगी के लिए डरावना और खौफनाक वायरस साबित हो रहा है। हर दिन इस वायरस से जुड़ी नई अपडेट मिलती है। जिसको सुनकर लोगों को सुकून नहीं बल्कि डर लग रहा है। 21 दिन का लॉकडाउन लेकिन कोरोना के मामलों में कोई कमी नहीं। दिन पर दिन इस वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण सरकार ही नहीं बल्कि आम जनता भी इस समय खौफ में जी रहे हैं। इस तरह का खौफ की अपनों से ही दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन अगर अपने स्वास्थय के लिहाज से देखे तो ये दूरी हमारी सेहत के लिए काफी बेहतर है। क्योंकि जितना हर लोगों से दूरी बनाए रखेंगे तभी इस वायरस को हरा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन: सरकार का बूस्टर डोज, किसान-मजदूर-महिलओं की हसंभव मदद का किया ऐलान

900 से ज्याद हुए कोरोना मामले

coronavirus

दिन के चढ़ते ही एक अलग ही खबर कानों में सुनाई देती है। कभी सरकार ने ये किया इसकी खबर, या फिर इस मामले के इतने मामले बढ़ गए हैं इसको लेकर खबर सामने आती है। अगर ताजा अपडेट की बात करें तो इस समय कोरोना के मामले 900 के पार पहुंच गए हैं। जिन्होंने लोगों को और डरा दिया है। इनमें से 24 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 85 लोग ठीक होकर अपने घर जा चले गए हैं। लेकिन जिस तरह के हालात देश में हो रहे हैं, उसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, ये आंकडे बढ़ने की संभावना है।

लोगों का पलायन जारी

जितनी तेजी से वायरस अपने पैर पसार रहा है, लोगों के दिलों में डर घर कर रहा है। लोग अपना घर छोड़कर अपने गांव जा रहे हैं। इस समय सबसे ज्यादा बुरा हाल है दिल्ली के आंनद विहार का जहां हजारों की संख्या में लोग इक्टठे हैं, और सरकार से अपील कर रहे हैं कि, उन्हें उनके गांव पहुंचाया जाए। सरकार भी अपनी तरफ से पूरी तैयारी में लगी हुई है। ताकि समय रहते लोगों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया जाए। लेकिन जितनी संख्या में लोग वहां मौजूद हैं, उतने लोगों को कही भी पहुंचाना सरकार के लिए भी बहुत बड़ी चुनौती है। शनिवार 28 मार्च की बात करें तो आंनद विहार पर रात में भी लोगों का हुजूम इक्टठा था। जिसको रोकने के लिए सरकार ने कई बातें कही लेकिन लोग सुनने को राजी नहीं है। वो अभी भी यही कह रहे हैं, कि हम अपने घर पहुंचाया जाए।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना: प्रधानमंत्री मोदी आज 8 बजे फिर करेंगे देश को संबोधित

सरकार की तरफ से जनता को किए गए ये वादे

इस वायरस को देखते हुए सरकार ने देश की जनता के हित में कई अहम कदम उठाए हैं। जो कि, किसी भी देशवासी को भूखा बिल्कुल नहीं सोने देगा। सरकार ने पहल की है उसमें सभी गरीब वर्ग के लोगों को किसानों को 3 महीने तक राशन और धनराशि दी जाएगी। उज्जवला योजना के तहत 3 महीने तक गैस सिलेंडर फ्री मिलेगे। राशन मिलेगा 3 महीने तक। जो भी मदद चाहिए वो सब मिलेगी सरकार की तरफ से। केंद्र सरकार के इस अभियान में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपना योगदान दे रहे हैं, और केंद्र सरकार की मदद के लिए तत्पर हैं।

इस अभियान में आप भी अपना योगदान दें और देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री का सहयोग करें। ताकि देश को इस वायरस से मुक्त जल्द से जल्द किया जाए। अगर एक कदम हम बढ़ाएंगे तभी इसको खत्म कर पाएंगे। इसलिए 21 दिनों तक कही ना जाए। घर पर रहें और सरकार का साथ दें। आप अपना योगदान पीएम राहत कोष में भी दे सकते हैं, ताकि उन लोगों की मदद की जा सके जिन्हें मदद की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: चीन में इंसान से इंसान में फैलने वाले कोरोना वायरस से दुनिया भर में खौफ