सीबीएसई पेपर लीक मामला: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा इस स्कूल का प्रिंसिपल

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। सीबीएसई पेपर लीक केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने इस मामले से जुड़े बवाना के मदर खजानी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रह है कि उसे 12वीं के इकोनॉमिक्स पेपर लीक की जानकारी पहले से ही थी। पुलिस ने इससे पहले उसी स्कूल के दो टीचरों सहित तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: बुराड़ी काड़: डायरी से हुआ एक और खुलासा, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

मिली जानकारी के मुताबिक, बवाना के मदर खजानी स्कूल के दो टीचरों को पेपर लीक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान कड़कड़डूमा कोर्ट ने पुलिस को लताड़ लगाई थी, कि इस मामले से जुड़े सीबीएसई के कर्मचारी और स्कूल प्रिंसिपल को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा था कि जांच अभी चल रही है।

इसे भी पढ़ें: 12 जुलाई को बिहार दौरे पर रवाना होंगे अमित शाह, तैयारियां शुरू

एग्जाम से 1 घंटे पहले हुआ पेपर लीक

आपको बता दें कि, 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर एग्जाम से करीब एक घंटे पहले लीक हुआ था। जिसकी जानकारी सीबीएसई को काफी देर बात पड़ी। सीबीएसई की इसी लापरवाही के कारण 12वीं के बच्चों को दोबारा पेपर देना पड़ा।इसके चलते परीक्षा अप्रैल के अंत में जाकर खत्म हुई। लेकिन इस पेपर के चलते बच्चों को काफी दिक्कत हुई।

इसे भी पढ़ें: आरजेडी के आमंत्रण पत्र पर मिली ‘नई बहू’ को जगह, तेजप्रताप का नाम हुआ गायब