बिहार में आरजेडी को लगा झटका, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए गए विधायक इलियास हुसैन

by Mahima Bhatnagar
tejaswi yadav

नई दिल्ली। बिहार में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भ्रष्टाचार के एक मामले को लेकर उसके विधायक इलियास हुसैन को विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। हुसैन के ऊपर दो महीने पहले भ्रष्टाचार के एक मामले में शामिल होने का आरोप लगा था।

इसे भी पढ़ें: 35 साल के एक शख्स ने रचाई गुड़िया से शादी, किए इतने पैसे खर्च

इस मामले की जांच के बाद रांची में सीबीआई की अदालत की ओर से दोषी ठहराया है। विधानसभा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रोहतास जिले के डेहरी से विधायक हुसैन को 27 सितंबर से अयोग्य ठहराया गया। ध्यान हो कि इस दिन हुसैन को अलकतरा घोटाला मामले में दोषी ठहराते हुए पांच साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। घटना 1990 के दशक की शुरुआत की है। हुसैन उस वक्त सड़क निर्माण मंत्री थे। उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद 243 सीट वाली विधानसभा में राजद विधायकों की संख्या घट कर 80 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, मैदान में उतरे 1079 उम्मीदवार

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ सरकार की तुलना ‘राक्षस राज’ से की और कहा कि जनता इस सरकार से त्रस्त है। एक कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग कहते थे कि ‘मिट्टी में मिल जाएंगे, मगर भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। तेजस्वी ने नीतीश पर कुर्सी के लोभ में फंसे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने जनादेश का अपमान किया और भाजपा के साथ मिल गए, इससे बिहार की जनता नाराज है और काफी गुस्से में है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश कुमार हैं एनडीए का चेहरा!