बिहार: अभी और कंपकपाएगा ठंड का कहर

by TrendingNews Desk
पटना

पूरे राज्य में सर्दी का कहर जारी है। मौसम अपने परवान पर है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिसके कारण सूबे में शीतलहर के प्रकोप से प्रभावित लोगों की संख्या 42.06 लाख पर पहुंच गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार इस सीजन का सबसे अधिक सर्द दिन रहा। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी अड़तीस जिलों के लिए कुल 28 लाख रुपये आवंटित किये हैं। जिसके जरिये प्रभावित इलाकों में अलाव की व्यवस्था की जा रही है। कुछ जिलों में शीतलहर से प्रभावित लोगों के बीच सरकार ने कंबल भी बांटे हैैं। आपदा प्रबंधन विभाग के पास जिलों से जो रिपोर्ट आयी है उसके अनुसार अब तक 1358 कंबल बांटे गए है।

यह भी पढ़ें-धोती-कुर्ता, लंहगा से लेकर बिंदी तक, बिहार की पहचान हैं ये परिधान…
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दो दिनों तक कोई विशेष राहत की उम्मीद नहीं है। बुधवार को भी कोल्ड-डे होने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने के कारण लोगों को अधिक सर्दी का अनुभव पूरे दिन हो रहा है।