बीजेपी ने अगस्त महीने में खोए ये दिग्गज नेता

by Mahima Bhatnagar
arun Jaitely

नई दिल्ली। बीजेपी जितनी मजबूत पार्टी बनती जा रही है। वहीं वो अपने कई दिग्गज नेता भी खोती जा रही है। ऐसे नेता जिन्होंने देश के लिए कई अहम काम किए। सरकार का हिस्सा बनकर देश के लोगों की समस्या को हल किया। आज वो हमारे बीच नहीं रहे। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अटल बिहारी वाजपेयी।

इसे भी पढ़ें: गंभीर बनी हुई है अरुण जेटली की सेहत, देखने पहुंचे ये बड़े नेता

24 अगस्त 2019 को हुआ अरुण जेटली का निधन

arun Jaitely

24 अगस्त को अरुण जेटली ने अंतिम सांस ली। काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे अरुण जेटली। जिसके कारण वो 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का हिस्सा नहीं बने। लेकिन 2014 में वित्त मंत्री के पद पर उन्होंने देश के हित में कई अहम काम किए। जिसे आज पूरा देश याद कर रहा है। वो जितने अच्छे वकील और नेता थे वो उतने ही अच्छे इंसान थे। हर कोई उनसे मिलकर हमेशा खुश दिखाई देता था, पत्रकार हो या आम इंसान उन्होंने हर किसी को समय दिया। इसलिए उनके जाने के बाद हर कोई नम आंखों से उनके अच्छे व्यक्तित्व को याद कर रहा है।

6 अगस्त 2019 को हुआ सुषमा स्वराज का निधन

6 अगस्त बीजेपी के लिए दुखद दिन साबित हुआ। इस दिन सुषमा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हर कोई उनके जाने की खबर से हैरान था। कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा था कि , वो चली गई। हर कोई उनके कामों और उनके अच्छे व्यवहार को याद कर रहा है, और एक ही बात दोहरा रहा है, कि उन जैसी महिला मित्र, नेता और बहन दोबारा कभी नहीं मिल सकती। वो हमेशा बड़ी बहन की तरह सबको संभालती थी। विदेश मंत्री के पद पर रहकर उन्होंने कई लोगों को अपनों से मिलवाया। उनके दुखों को अपना समझकर उनका हल निकाला। वो मंत्री तो थी लेकिन एक अच्छी इंसान थी। जिन्हें उनके जाने का बाद आज हर कोई याद कर रहा है।

इसे भी पढ़ें…नहीं रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली

16 अगस्त 2018 को अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

अटल बिहारी वाजपेयी जितना बड़ा नाम, उतना ही बड़ा कद। वो नेता के रुप में ही नहीं बल्कि एक अच्छे व्यक्तित्व के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी छवि एक अच्छे नेता और कवि के रुप में है। उनके भाषण हो या उनकी कविताएं हमेशा सुनने का मन करता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को इतना आगे बढ़ाया जिसकी चर्चा आज भी लोग करते हैं। वही थे जिन्होंने परमाणु परिक्षण से देश को एक कदम और आगे बढ़ाया।

ये सभी नेता भले ही इस दुनिया को अलविदा कहकर हमेशा के लिए चले गए हो… लेकिन लोगों के जहन में हमेशा जिंदा रहेंगे। अपने अच्छे व्यक्तित्व के कारण।