आइए देखते हैं विश्व की ऐसी इमारतें जिन्होंने ओढ़ रखी है सोने की चादर

by Shatakshi Gupta

ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है किसोना धरती पर सबसे महंगी और कीमती धातुओं में से एक है, औरआने वाले समय में भी इसकी कीमत कम नहीं होगी। सोने को दुनिया भर में रहीसी की निशानी के रूप में भी देखा जाता है।

वर्तमान समय में, सोने से एक संरचना का निर्माण करना असंभव या बहुत महंगा होगा। यही कारण है कि दुनिया भर में सोने में चमकने वाली कई संरचनाएं बहुत समय पहले बनाई गई थीं, और आज तक पर्यटकों को खींचने वाली बनी हुई हैं।

आइए नजर डालते है दुनिया भर की कुछ ऐसी इमारतों परजो सोने से बनी हैं।

म्यांमार स्थित श्वेडागन पगोडा

गोल्डन पैगोडा या ग्रेट डैगन के रूप में भी जाना जाने वाला यह अनोखा मंदिर बौद्धों के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यह खूबसूरत लैंडमार्क सोने से ढका हुआ है, साथ ही इसकी छत पर लगभग 4531 हीरे हैं, जो 72 कैरेट हीरे के बराबर है। 2000 वर्षों से भी पुराने इस  स्थल में भगवान बुद्ध के बालों के पवित्र अवशेष भी हैं।

अमृतसर का स्वर्ण मंदिर

 जब दुनिया की सबसे खूबसूरत सोने की संरचनाओं की बात करें तो अमृतसर में बने स्वर्ण मंदिर की बात किए बिना चर्चा अधूरी रहती है। श्री दरबार साहिब या श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी जानी जाने वाली इस भव्य संरचना में एक सोने से ढका हुआ गुंबद है, और यह सिखों के लिए आध्यात्मिक महत्व का स्थान है। इस प्रमुख तीर्थ स्थल की मुख्य संरचना एक विशाल सोने की परत वाली इमारत है जिसके दरवाजे उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम की ओर हैं।  कथित तौर पर, प्रत्येक दरवाजे के ऊपर के गुंबदों को सजाने के लिए 2018 में फिर से लगभग 160 किलोग्राम सोने का उपयोग किया गया था।

क्योटोका स्वर्ण मंडप

 यह 14वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध योद्धा के लिए एक सेवानिवृत्ति मेहलके रूप में बनाया गया था।ये जगह किंकाकुजी के नाम से प्रसिद्ध है। इमारत की शीर्ष दो मंजिलें सोने की पत्तियों से ढकी हुई हैं, और यह क्योटो में पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा घूमीं जाने वाली जगहों में से एक है।1950 में मंदिर को एक साधक द्वारा जलाए जाने के बाद, 1955 में सोने की छत का पुनर्निर्माण किया गया था। यहां घूमने का सबसे उचित समय यातो सर्दियों के दौरान या वसंत ऋतु में चेरी-ब्लॉसम के समय के दौरानहै।

जेरूसलमका डोम ऑफ द रॉक

इसे भी पढ़ें: कम बजट में घूमना चाहते हैं विदेश तो ये डेस्टिनेशन रहेंगे आपके लिए एकदम परफेक्ट

यह यरुशलम के टेंपलमाउंट पर स्थित एक तीर्थ स्थल है। डोम ऑफ द रॉक में सोने की परत चढ़ी हुई छत है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल जेरूसलम के पवित्रतम स्थलों में से एकहै।इतिहासकारों के अनुसार ये हर दृष्टिकोणसे इस्लामी संस्कृति परिचित्रित करने वाली अनूठी स्मारक है। सोने की परत वाली छत को पहली बार 1959 और 1961 के बीच जोड़ा गया था। इसके अलावा जॉर्डन के राजा हुसैन द्वारा 8.2 मिलियन डॉलर का दान देने के बाद गुम्बद को फिर से एक सुनहरा आवरण दिया गया था।

थाईलैंड का ग्रैंडपैलेस

यह इमारत निस्संदेह थाईलैंड के बेहतरीन स्थलों में से एक है। इसमें भव्य इमारतों और सुंदर उद्यानों का एक विशाल परिसर है। यह संरचना 1782 में बनाई गई थी, और लगभग 150 वर्षों तक थाई शाही परिवार की राजगद्दी रही। आज, यह एक प्रमुख पर्यटन का केंद्र है। यहां आप कई सोने की परत वाली इमारतों को देख सकता है, जैसे कि फ्रा मंडप, जिसकी दीवारें स्वर्ण पदकों से सजी हैं।