जमुई में डॉक्टर दंपति को गोली मारी

by TrendingNews Desk

पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी सूबे में अपराधियों के मनोबल में कोई कमी नहीं दिख रही है| ताजा मामला जमुई जिले का है जहां खैरा इलाके में अपराधियों ने डॉक्टर दंपति पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया| गाली मारने की इस घटना में डॉक्टर की पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है|
जानकारी के अनुसार खैरा निवासी चिकित्सक सुनील ठाकुर सारेबाद में अपनी क्लिनिक चलाते हैं| घटना के समय चिकित्सक दंपती अपने घर पर ही मौजूद थे| तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी आये और क्लिनिक का दरवाजा खटखटाया| पूछे जाने पर उन्होंने किसी बच्चे का इलाज करने की बात कही| जब चिकित्सक दरवाजा खोलकर पत्नी समेत बाहर आये, तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी की इस घटना में एक गोली डॉक्टर को कंधे में लगी जबकि उनकी पत्नी को पेट में गोली लगी है| दोनों की हालत देख स्थानीय डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है| चिकित्सक की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है और उनकी पत्नी की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है|