हरिद्वार से गाजियाबाद पहुंचा किसानों का मार्च, दिल्ली के बॉर्डर हुए सील

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। कर्ज माफ करने और बिजली के दाम घटाने जैसी मांग को लेकर किसानों के एक जत्थे ने हरिद्वार से दिल्ली के लिए कूच किया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस आंदोलन की इजाजत नहीं दी है। लिहाजा उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है और दिल्ली को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। अपनी मांगों को लेकर कई किसान संगठन 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर राजघाट से संसद तक विरोध मार्च करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: फिर पड़ी महंगाई की मार, सीएनजी और एलपीजी के बढ़े दाम, जानें कीमत

सोमवार को उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ भारत दौरे पर पहुंचे हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। राजघाट और आसपास के इलाकों में हाई प्रोफाइल गतिविधि को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। राजघाट और संसद के आसपास चौकसी बढ़ा दी गई है। किसानों का प्रवेश न हो पाए, इसलिए गाजीपुर और महाराजपुर बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ शूटआउट: आज सीएम से मिला विवेक तिवारी का परिवार, इंसाफ का दिलाया भरोसा

राजघाट से संसद तक मार्च

देशभर के हजारों किसान भारतीय किसान यूनियन की अपील पर दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनका जत्था हरिद्वार से दिल्ली के लिए कूच कर गया है। रविवार शाम तक किसानों का समूह यूपी के मुराद नगर तक पहुंच गया है। किसानों की योजना 1 अक्टूबर को दिल्ली में प्रवेश कर 2 अक्टूबर को राजघाट से संसद तक मार्च करने का है लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर को लेकर सुनाया यह फैसला