इलाज के लिए मुंबई पहुंचे लालू यादव, एशियन हार्ट अस्पताल में चलेगा इलाज

by Mahima Bhatnagar

पटना। लालू यादव जबसे जेल गए हैं, चर्चा का विषय बन गए हैं। लेकिन इस बार हम उनके राजनीति नजरिए की नहीं बल्कि उनकी बीमारी की बात कर रहे हैं। लालू यादव इलाज के लिए छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत लेकर  मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। जैसी ही वो मुंबई पहुंचे उन्हें सीधा मुंबई स्थित एशियन हार्ट रिसर्च इंस्टीच्यूट ले जाया गया। जहां देर शाम डॉक्टर ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती कर लिया। वहां उनका फिस्टुला का ऑपरेशन होना है। राजद सुप्रीमो के साथ उनकी पुत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ मीसा भारती व पुत्र तेजप्रताप यादव भी मुंबई गए पहुंचे।

मुंबई में कराई गई थी लालू की स्वास्थय जांच

आपको बता दें कि, औपबंधिक जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद ने मुंबई में अपने स्वास्थ्य की पूरी जांच कराई थी।  रिपोर्ट में उन्हें फिस्टुला नामक बीमारी का पता चला। जैसे ही पता चला की उन्हें ये बीमारी हो गई है उन्होंने तुरंत डॉक्टर्स की सलाह ली, डॉक्टर्स ने उन्हें जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने सलाह दी। लेकिन हीमोग्लोबीन का स्तर पर्याप्त नहीं होने की वजह से उनकी सर्जरी टला दी गई थी। डॉक्टर्स ने उन्हें पंद्रह दिन बाद आने को कहा था।

राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई में ऑपरेशन कराने के कुछ दिनों बाद लालू किडनी के इलाज के लिए बंगलोर जा सकते हैैं।

लालू से मिलने पहुंचे भवन निर्माण मंत्री

लालू के मुंबई जाने से पहले भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी मंगलवार को उनसे मिलने गए। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गईं। जब हजारी से पूछा गया कि वो उनसे मिलने क्यों गए थे तो उन्होंने बताया कि वो अपने पुत्र की शादी का कार्ड देने लालू प्रसाद केे पास गए थे।