बिहार में हाल-बेहाल कही तोड़फोड़ तो कही आगजनी, भारत बंद की देखें वीडियो

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में भारत बंद बुलाया गया है। जिसे 21 राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया है। बिहार का हाल भी बेहाल है, वहां पर जगह-जगह आगजनी देखी जा रही है, साथ ही ट्रेने भी रोक गई हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: बिहार में चली लाठी, म.प्र में कंग्रेसियों ने की पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़

मोदी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

हर जगह मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों के सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया है। सांसद पप्पू यादव के समर्थक इस तरह उत्पाती हो गए हैं, कि बसों को तोड़ रहे हैं, ट्रेनों को रोक रहे हैं।

कई जगह हालात इतने बत्तर हो गए हैं कि, कई जगह पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बिहार में पटना, आरा, मधूबनी हर जगह लोगों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके वीडियो में सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत बंद: तेल कीमतों को लेकर रामलीला मैदान में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-सोनिया धरने पर

इसे भी पढे़ं: हार्दिक पटेल की बिगड़ी तबीयत, आज खत्म हो सकता है अनशन