मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉडिक्स का गोवा में निधन

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। गोवा के मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉडिक्स का गोवा में निधन हो गया। वे 59 साल के थे। उनका मृत शरीर उनके गोवा के घर में मिला। वेंडेल सिर्फ एक मशहूर फैशन डिजाइनर ही नहीं थे, बल्कि उनकी गिनती लेखक, पर्यावरण एक्टिविस्ट और गे राइट्स में की जाती थी। वो हमेशा इन मुद्दो पर बेबाक राय रखते थे।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड सितारों का अधूरा प्यार, जिसे रियल लाइफ में नहीं मिला कोई भी मुकाम

ऐसे थे वेंडेल रॉडिक्स

रोड्रिक्स इनका जन्म 28 मई 1960 को हुआ था। वे गोवा के केथौलिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लैक्मे कॉस्मेटिक्स, गार्डन वरेली और डिबीयर्स के लिए डिजाइनिंग के साथ की थी। वे होमोसेक्शुएल थे और उन्होंने साल 2002 में पेरिस में जेरोम मारेल के साथ शादी की थी। वेंडेल कुछ समय पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर अपने कमेंट के चलते भी काफी ट्रोल हुए थे जिसके बाद उन्होंने इस मामले में सफाई भी दी थी। वेंडेल को कुन्बी साड़ी को अपने डिजाइन के साथ नए कलेवर में लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। इन साड़ियों को गोवा की आदिवासी महिलाएं पहनती हैं।

इसे भी पढ़ें: शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ गे-रोमांस भी आएगा नजर

भारत सरकार और फ्रेंच सरकार द्वारा हो चुके थे सम्मानित

साल 1990 में उनके फर्स्ट कलेक्शन को शोकेस किया गया था जिसके बाद उन्हें गुरु ऑफ मिनिमलिज्म का टैग भी हासिल हुआ था। इसके बाद उन्होंने इंडियन फैशन में इको फ्रेंडली गार्मेंट्स पर फोकस किया। फैशन इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बिताने के बाद वेंडेल बॉलीवुड के टॉप फैशन डिजाइनर में शुमार हो गए थे। वेंडेल को साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढें: दीपिका से सलमान तक, ये वो मौके जब स्टार्स का किया गया बहिष्कार

इसके अलावा वे साल 2015 में फ्रेंच मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर द्वारा Chevalier de l’Ordre des Arts Et Lettres से सम्मानित हो चुके हैं। गोवा के पर्यावरण के खराब होते हालातों के चलते वे क्लाइमेट एक्टिविज्म भी करने लगे थे।उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ग्रीन रूम में इस बारे में लिखा था कि गोवा को लेकर बेशुमार प्यार के चलते ही वे एक एक्टिविस्ट बन पाए थे।