कल से शुरु हो रहा है नौ दिवसीय अनुष्ठान,माँ दुर्गा की होगी पूजा

by TrendingNews Desk

नौ दिनों तक चलने वाला शारदीय नवरात्र कल यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस अनुष्ठान में माँ दुर्गा के सभी नव स्वरूपों की पूजा की जाती है। मंदिरों के अलावे घरो में भी लोग इस विशेष अनुष्ठान को विधि-विधान से करते हैं। इस विशेष पूजा की शुरुआत कलश स्थापना से होती है। इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त साढ़े 12 बजे दोपहर तक है। मध्याह्न में अभिजीत मुहूर्त 11 :36 बजे से 12 :24 बजे तक है, जिसमें कलश स्थापना का अमृत योग है।

आगामी 27 सितंबर सप्तमी तिथी को माँ दुर्गा के पट खुलने का शुभ मुहूर्त सुबह 9.40 बजे से देर शाम तक है।शास्त्रों के अनुसार इस पूजा को करने से व्यक्ति को हर मुश्किल से छुटकारा मिल जाता है.