2019 तीसरा चरण: पहले लिया मां का आशीर्वाद, फिर डाला वोट

by Mahima Bhatnagar
modi

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। इस चरण में कई राज्यों के कई शहरों में वोट डाले जा रहे हैं। इसमें गुजरात भी शामिल है। गुजरात के गांधीनगर में आज वोट डालने पीएम मोदी हर बार की तरह इस बार भी खुद पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के धमाकों में मरने वालों की संख्या पहुंची 290 के पार

वोट डालने से पहले पीएम मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद

पीएम मोदी भले ही देश के कर्ता धर्ता हो… उनकी कर्ता धर्ता उनकी मां है। ऐसा कोई भी मौका नहीं होता जब वो किसी भी अच्छे काम से पहले उनका आशीर्वाद ना लेते हैं। जन्मदिन हो या देश का भविष्य हर चीज की शुरूआत मां के आशीर्वाद के साथ होती है। कहते हैं ना मां के चरणों में स्वर्ग होता है। उसी चरणों को छूकर वो अपने अच्छे कामों की शुरूआत करते हैं।

इसे भी पढ़ें: आज है बजरंगबली की जयंती, इस विधि विधान से करें पूजा

यूपी में 10 सीटों पर वोटिंग

उत्तर प्रदेश में सपा नेता मुलायम सिंह यादव के परिवार के चार सदस्यों का भविष्य ईवीएम में कैद होगा। मुलायम, उनके दो भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव फिर से लोकसभा पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। इनके अलावा सपा के आजम खान और फिल्म अभिनेत्री तथा भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा भी प्रमुख चेहरों में हैं। उत्तर गोवा से केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येसो नाइक फिर से मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें: आंधी-तूफान बना मौत का कारण, फसलों को भी हुआ भारी नुकसान

बिहार में 5 सीटों पर वोटिंग

बिहार में पांच लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग है जिनमें से चार पर मौजूदा सांसद पप्पू यादव (मधेपुरा), उनकी पत्नी रंजीत रंजन (सुपौल), सरफराज आलम (अररिया) और महबूब अली कैसर (खगड़िया) हैं।

इसे भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस अब पत्नी हुई सपा में शामिल

ओडिशा की 6 सीटों पर वोटिंग

ओडिशा की छह सीटों पर मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ बीजद और भाजपा के बीच माना जा रहा है। 2014 के चुनाव में ये सभी सीटें बीजद के खाते में गई थीं। पश्चिम बंगाल की बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा  दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।