‘पब्लिक फ्रेंडली’ पुलिस या फिर बर्बर पुलिस!

by TrendingNews Desk

खुद को ‘पब्लिक फ्रेंडली’ कहने वाली पुलिस भी हैवानियत पर उतर जाती है और उसके शिकार हो जाती है भोली जनता| मामला मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट का है जहां शादी के बाद लड़की वालों की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी| यहां तक कि पुलिस ने महिलाओं के साथ भी बर्बरता दिखाई और जमकर लाठियां भांजी|
जानकारी के मुताबिक शादी के दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों के खिलाफ लड़के के अपहरण का मामला दर्र करा दिया| मामला दर्ज होने के बाद पुलिस शादी के दौरान ही लड़की वालों के घर पहुंची| वहां पहुंचकर पुलिस ने लड़के को उसके परिजनों के हवाले कर दिया और लड़की वालों को थाना आने का आदेश दिया| पुलिस के निर्देश के बाद थाने पहुंची लड़की और उसके परिवारवालों के खिलफ पुलिस ने बर्बर कार्रवाई करते हुए उनकी जमकर पिटाई की| यहां तक की महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी भी जमकर पिटाई की| पिटाई से घायल कई महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है|
गौरतलब है कि दूल्हन, दूल्हा के दूर के रिश्ते के भाई की साली लगती है| इस शादी से दूल्हे के घरवाले काफी नाराज थे और उन्हें ये शादी मंजूर नहीं थी| जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया | पुलिस की बर्बर पिटाई से यहां के स्थानीय लोग नाराज हैं और ये मुद्दा राजनीतिक रंग लेता जा रहा है| लोग पुलिस के इस अमानवीय बर्ताव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं|