दर्दनाक हादसा: उन्नाव में सामने आई हैदराबाद जैसी हैवानियत, गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाया

by Mahima Bhatnagar
burning

नई दिल्ली। हैदराबाद के बाद अब उन्नाव में मानवता शर्मसार होती नजर आई। यहां रेप पीड़िता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। लेकिन समय रहते 5 में से 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया जबकि 2 की तलाश जारी है। बता दें कि, युवती 90 फीसदी तक जल चुकी है, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार: अब आपको इतने सस्ते में मिलेगी मेडिकल और खाने की सुविधा

लखनऊ के ट्रामा सेंटर में किया गया रेफर

युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर्स ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर करने का फैसला किया। बता दें कि इस पीड़िता के साथ इस साल के मार्च में रेप जैसी वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद आरोपियों ने इसको जलाने की साजिश रची। जैसे ही युवती को जिंदा जलाने की सूचना मिली वहां के इलाके में हड़कंप मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

पीड़िता का दर्ज हुआ बयान

इस वारदात के बाद भी पीड़िता बातचीत कर रही है। उसने पुलिस को इस वारदात के बारे में पूरी जानकारी दी साथ ही अपना बयान भी दर्ज करवाया। उसने अपने बयान में उन सभी 5 आरोपियों का नाम बताया जिन्होंने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : शरद पवार के हाथ से निकली सत्ता पर बीजेपी ने जमाया कब्जा!

बेखौफ अपराधी युवती को जलाने के बाद मौके से फरार हो गए. पीड़ित युवती के साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था। इस घटना के जो आरोपी हैं, उनेक बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने ही युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की। यह मामला उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के हिंदुनगर गांव का है।

खबर फैलते ही उन्नाव में मचा हड़कंप

इस घटना की खबर फैलते ही पूरे उन्नाव में हड़कंप मच गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। बता दें कि, ये आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। जिन्हें वापिस से पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: उद्धव के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू, इन मंत्रियों को दिया गया न्योता

पीड़िता पर डाला पेट्रोल लगाई आग

वारदात उस समय हुई जब पीड़िता पैदल रेलवे स्टेशन जा रही थी। उसी समय आरोपियों ने उसे बीच रास्ते में रोककर उसे आग के हवाले कर दिया। इसी साल मार्च में उन्हीं लोगों ने उस युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें उन्हें जेल हुई थी। इसमें एक आरोपी ऐसा भी है जो उसी गांव के प्रधान का बेटा है जिस पर पीड़िता को आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। एक आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया था। एक कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटकर आया है।

इसे भी पढ़ें: ये थे वो मुख्यमंत्री जिनका कार्यकाल रहा सबसे छोटा

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

इस दर्दनाक घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी रोष व्यक्ति किया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।