बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस की कमाई अपने पतियों से है कितनी ज्यादा, पढ़ें यहां

by Mahima Bhatnagar
deepika

नई दिल्ली। बॉलीवुड का नाम आए और ग्लैमर ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। साथ ही कमाई जिसकी चर्चा ना जाने कितनी बार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपने पतियों से ज्यादा कमाई करती हैं। ये बात कई बार सामने आई है कि कमाई के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस सबसे आगे हैं। जानते हैं कि वो कौन सी एक्ट्रेस हैं जिनकी कमाई अपने पतियों से ज्यादा है।

एश्वर्या की कमाई अभिषेक से ज्यादा

Ashwariya

ऐश्वर्या राय बच्चन जिनके दिवाने ना जाने कितने हैं, उनकी खूबसूरती और उनकी एक्टिंग का हर कोई दिवाना है। 2007 में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ शादी हुई थी। अभिषेक भले ही बॉलीवुड में सफल नहीं रहे हो लेकिन एश्वर्या हाइपेड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वे बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। सूत्र बताते हैं कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के पास 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति है. बच्चन परिवार की वे अमिताभ के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सदस्य हैं।

इसे भी पढ़ें: 2020 में बॉलीवुड की ये जोड़ियां लेगी सात फेरे!

दीपिका की कमाई रणवीर सिंह से ज्यादा

Deepika padukon

दीपिका पादुकोण जब भी स्क्रिन पर आती हैं, लोगों की धड़कने तेज हो जाती है। लोगों की जान कही जाती है दीपिका का। अग आपको इनकी कमाई के बारे में पता चलेगा तो आपकी दिल की धड़कने और ज्यादा तेज हो जाएगी। दीपिका आज बॉलीवुड में सबसे सफल अभिनेत्री मानी जाती हैं। वहीं रणवीर भी बॉलीवुड के काफी फेमस एक्टर हैं। लेकिन कमाई की बात करें तो दोनों में से दीपिका अभी तक सबसे ज्यादा कमाई वाली एक्ट्रेस हैं जो रणवीर यानि अपने पति से ज्यादा पैसे लेती हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के मेगास्टर अमिताभ बच्चन को मिला दादा साहेब फालके पुरस्कार

साउथ की सामंथा अक्किनेनीब भी कम नहीं

Samantha-Akkineni

कमाई के मामले में साउथ की कई अभिनेत्रियां बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती हैं। ऐसी ही एक साउथ की अभिनेत्री हैं सामंथा अक्किनेनी, ये साउथ की सबसे लोकप्रिय और टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, सामंथा ने दक्षिण भारत की कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।इनकी शादी नागा चैतन्य से हुई है। नागा भी साउथ की फिल्मों के हीरो हैं लेकिन कमाई के मामले में वे पत्नी सामंथा से पीछे हैं। सामंथा की फिल्में भी पति की फिल्मों से अधिक सफल मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: शर्टलेस से लेकर सुपरस्टार बनने तक का सलमान का सफर

सोहा हैं खानदानी रईस

soha-ali-khan

सोहा अली खान ने भले ही गिनी चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन कमाई के मामले में वे किसी अन्य अभिनेत्री से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं उनकी कमाई के मामले में वे अपने पति पर भी भारी पड़ती हैं। सोहा शर्मिला टैगोर की बेटी और अभिनेता सैफ अली खान की बहन हैं। सैफ का खानदान नवाबों का खानदान है, जिनकी अपनी रियासत थी। इनका आलीशान महल आज भी है। सोहा अपने बुजुर्गो की संपति देखती हैं जिसका आकंलन किया जाए तो ये पति और अभिनेता कुणाल खेमू से कहीं ज्यादा है।