साइलेंट किलर है हाइपरटेंशन,तनाव और धूम्रपान से बचें

by TrendingNews Desk

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं| खराब दिनचर्या, घूम्रपान और रोजाना की जिंदगी में एक्सरसाइज का अभाव| ये सारी चीजें कहीं न कहीं हमारे शरीर पर असर डाल रही है| जिसका परिणाम है कि लोग हाइपरटेंशन का शिकार हो रहे हैं| ये बीमारी साइलेंट किलर की तरह हमारे शरीर को गिरफ्त में ले रही है, और हम इस बात से अनजान हैं| जब हमें इस बात का पता चलता है तबतक हम बहुत कुछ खो चुके होते हैं| राजधानी पटना के करीब पांच हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुछ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं| जांच के दौरान ये पता चला कि करीब 38 फीसदी लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं|
आंकड़ों की मानें तो करीब पांच लाख लोगों को हरेक साल हार्ट अटैक होता है जिसमें 30 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है| विश्व हाइपरटेंशन दिवस का इस साल का थीम है ‘know your Blood pressure’ इस संगठन से जुड़े डॉक्टरों का दावा है कि प्रदेश में ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है|
अटैक की आशंका
डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप ब्लडप्रेशर के मरीज हैं तो उम्र के मुताबिक हार्ट अटैक होने का खतरा बना रहता है| ब्लडप्रेशर से पीड़ित 20 से 30 साल के युवा को एक फीसदी,30 से 40 साल के युवा को 10 फीसदी और 50 से उपर उम्र वालों को 15 फीसदी हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है|
उपाय
सुबह टहलें,हरी साग सब्जी खाएं,फल औ दूध का सेवन करें, 40 साल के बाद नियमित ब्लडप्रेशर की जांच कराएं|