साइकिल से ही घूम रही विदेश,कॉर्मेन दे रही है पर्यावरण संरक्षण का संदेश

by TrendingNews Desk

आदमी में अगर जुनून हो तो हजारों किलोमीटर का सफर भी उसके लिए कुछ नहीं है| इसी बात को सही साबित कर रही है जर्मनी के हैंबर की रहने वाली 47 साल की कॉर्मेन मैकेल| कॉर्मेन खुद की साइकिल से ही स्लो राइडर करती विदेश भ्रमण पर निकली है| अबतक 28 देशों का दौरा कर चुकी कॉर्मेन शनिवार की रात पटना साहिब पहुंची है| वो यहां तीन दिनों तक रहेगी और फिर आगे की यात्रा के लिए निकल जाएगी| कॉर्मेन मैकेल बताती है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए स्लो साइकिल राइड पर निकली है ताकि पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक कर सके|
कॉर्मेन बताती है कि जर्मनी से 21 मार्च, 2015 को अपनी यात्रा दुनिया में पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाने के लिए आरंभ किया है| वह जर्मन के नाइजलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, पुर्तगाल, हंगरी, अरब, पाकिस्तान, इरान, ऑस्ट्रेलिया, जार्बिया, तुर्की,मलेशिया,कंबोडिया,वियतनाम, चीन व थाईलैंड समेत अब तक साइकिल से 28 देशों का भ्रमण कर चुकी है| इंडिया वह चीन से आने के बाद काठमांडू घुम कर दोबारा आयी है| कॉर्मेन ने कहा कि वह प्रतिदिन सौ किलोमीटर साइकिल चलाती है|