बर्थडे स्पेशल: आज भी लोगों के दिलों में बसती है चांदनी

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। बॉलीवुड की हवा-हवाई भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी याद आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। आज भी उनके फैंस उनकी मूवी से उन्हें याद करते हैं। आखिर चांदनी थी वो बॉलीवुड की। जिसने अपने रूप से लोगों को अपना दिवाना बनाया था। आज श्रीदेवी की 55वां जन्मदिन है। जिसे उनके फैंस उनकी याद में सेलिब्रेट करेंगे।

इसे भी पढ़ें: ‘मनमर्ज‍ियां’ का ट्रेलर रिलीज, मनमर्जी करते हुए दिखें अभिषेक और तापसी

श्रीदेवी ने हमेशा अपने काम से लोगों को खुश किया है। इतना खुश की जब भी उनकी मूवी रिलीज होती थी तो लोग उसे बिना देखे नहीं रह पाते थे। हर कोई उनके गानों को गुनगुनाता था। आज भी उनके गाने याद किए जाते हैं।

‘काटे नही कटते यह दिन यह रात’ गाने ने और श्रीदेवी के डांस ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी थी। उनकी साड़ी आज भी फिमेल फैंस को पसंद है।

इसे भी पढ़ें: रिचा चड्ढा के सिर चढ़ा कीकी चैलेंज का बुखार

‘तेरे मेरे होठों पे मीठे-मीठे गीत मितवा’ गाने में ऋषि कपूर और श्रीदेवी की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। आज भी लोग इस मूवी के नाम से उन्हें याद करते हैं चांदनी।

लम्हे मूवी जिसमें उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम किया है, आज भी उसके लम्हे लोगों की याद में ताजा है।

‘मेरे हाथों में नौ-नौ चुड़िया हैं’, आज भी शादी के समारोह में बजता है। गाना है ही इतना अच्छा की इसके बजने से ही शादी पूरी लगती है।

‘ना जाने कहां से आई है, ना जाने कहा को जाएगी’,गाने ने भी काफी धमाल मचाया था। इसमें उन्होंने चालबाज लड़की का किरदार निभाया है।

बॉलीवुड की चांदनी के यही कुछ पल आज हमने बांटे। उन्हें याद किया, भले ही वो आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी यादे और उनकी सदाबहार मूवी आज भी हमारे दिल में है। आज भी हम उन्हें उनकी मूवी, एक्टिंग और डांस के लिए याद करते हैं। हैप्पी बर्थडे श्रीदेवी