केंद्र सरकार का तीन साल पूरा,अपने अंदाज में लालू ने किया केंद्र के काम का बखान!

by TrendingNews Desk
lalu yadav

केंद्र में भाजपा अपने तीन साल पूरे होने पर जमकर जश्न मना रही है| इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है| लेकिन इसके बीच बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्विटर की मदद से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है और अपने अंदाज में केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया है|
लालू प्रसाद ने भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि 3 साल में भाजपा सरकार ने चाय से लेकर गाय तक की उपलब्धि हासिल किया है| उन्होंने कहा कि लोगों के बीच धर्म के नाम पर भ्रम फ़ैलाने की उपलब्धि भाजपा ने अपने नाम किया है|
लगातार हमला बोलते हुए लालू प्रसाद ने मोदी सरकार द्वारा 3 तलाक पर कदम उठाये जाने को लेकर भी हमला बोला है| उन्होंने तलाक जैसे मुद्दे को तीन दलाल से जोड़ दिया है| हालांकि लालू प्रसाद ने भाजपा में 3 दलाल किसे कहा है यह स्पष्ट नहीं है| उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों में गंगा और दंगा की राइमिंग की है|