गोवा

इतिहास

गोवा या गोआ क्षेत्रफल के अनुसार से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के अनुसार चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने सुन्दर समुद्र के किनारों और प्रसिद्ध स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। गोवाका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किलोमीटर है।

गोवा का प्रमुख उद्योग पर्यटन है। पर्यटन के आलावा गोवा में लौह खनिज भी विपुल मात्रा में पाया जाता है, जो जापान तथा चीन जैसे देशों में निर्यात होता है। गोवा मछली उद्योग के लिए भी जाना जाता है लेकिन यहां की मछली निर्यात नहीं की जाती बल्कि स्थानीय बाजारों में बेची जाती है। यहां का काजू सउदी अरब, ब्रिटेन तथा अन्य यूरोपीय राष्ट्रों को निर्यात होता है। पर्यटन के वज़ह से बाकी उद्योग जो पर्यटन पर निर्भर करते है वो भी यहां पर जोर शोर से चालू हैं।

मुख्य पर्यटन स्थल

कलंगुट बीच, बागा बीच, पणजी बीच,अंजुना बीच, सिंकेरियन बीच, पालोलेम बीच

गोवा की जनसंख्या 2012- 18.2 लाख

गोवा की भाषाकोंकणी

गोवा (Goa)