नीतीश कुमार बने हुए हैं ‘मौनी बाबा’-रामविलास पासवान

by TrendingNews Desk

पटना में लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा| पार्टी के सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए रामविलास पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मौनी बाबा बने हुए हैं| उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है और सूबे का माहौल दिनों दिन खराब हो रहा है| लेकिन वो चुप हैं| केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है,कभी कोर्ट में हत्या कर दी जा रही है तो कहीं दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया जा रहा है| एक के बाद एक घोटाले उजागर हो रहे हैं लेकिन सीएम कुछ बोलने के बदले चुप हैं|
इससे पहले आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की हाई लेवल मीटिंग हुई| इस बैठक में सभी सांसद,विधायक और पदाधिकारी मौजूद थे| बिहार को विशेष पैकेज की बात पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पैकेज के लिए केंद्र को रोड मैप और कार्य योजना नहीं दे रहे हैं और सिर्फ विशेष पैकेज की रट लगा रहे हैं| उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि राज्य सरकार को बताना चाहिए कि केंद्र किस के लिए राज्य को पैसा दे| लेकिन अपनी कमजोरी छिपाने के लिए राज्य सरकार सारा दोष केंद्र सरकार पर मढ़ रही है|